गदाधर भट्ट : वृंदावन धाम केवल एक भूमि नहीं, अपितु श्री राधा-कृष्ण की लीलाओं का जीवंत केंद्र है। इस भूमि का हर कण, हर धूलिका, प्रेम की पराकाष्ठा को छूता है। जो इस धाम से जुड़ता है, वह स्वयं भी रस में रंगा जाता है।
श्याम रंग में रंगने की शर्त
श्री स्वामिनी लाडली जी के चरणों की राज के बिना, और वृंदावन धाम के बिना कोई भी भक्त श्याम रंग में रंग नहीं सकता। जब गोस्वामी जी ने इस पर चिंतन किया, तब भाव में डूबकर वाणी फूट पड़ी “सखी हो श्याम रंग रंगीला…”
इस कथा में:
गदाधर भट्ट का वृंदावन प्रेम
गदाधर भट्ट जी जैसे महान भक्त जब वृंदावन नाम मात्र सुनते थे, तब भाव-विभोर हो जाते थे। एक बार जीव गोस्वामी जी का पत्र लेकर एक सेवक उनके गांव पहुंचे, और जब उन्हें बताया कि यह पत्र वृंदावन से आया है वे वहीं कुएं पर मूर्छित हो गए।
वृंदावन उनके लिए प्राण था, सर्वस्व था।
पत्र पढ़ते ही उन्होंने बिना किसी की परवाह किए, लोटा बाल्टी वहीं छोड़कर श्रीधाम की ओर प्रस्थान कर दिया। यह वृंदावन की पुकार थी – जब प्रेम का आह्वान होता है, तो कोई बंधन नहीं रोक सकता।
वृंदावन में जीव गोस्वामी से मिलन
जब गदाधर भट्ट जी ने जीव गोस्वामी के दर्शन किए, तो प्रेमरस छलक उठा। गोस्वामी जी बोले “तुम्हारी वाणी में श्रीकृष्ण की कृपा है, तुम्हारी कथा से वैराग्य उत्पन्न होता है, और प्रेम जागता है।”
लेकिन जब कथा जीवन में उतरने लगी, तो विरोध भी आया। कल्याण सिंह की पत्नी को लगा कि भागवत कथा ने उनके पति को उनसे छीन लिया। मोह, क्रोध, और अपमान से भरकर, उसने गदाधर भट्ट जी पर झूठा आरोप लगाया।
सभा में जब उसने कहा “आपने मुझे गर्भवती किया है…”तो माहौल स्तब्ध हो गया।
सभा के भक्तों ने इसे पाखंड समझा, पर गदाधर जी शांत रहे। “हमारा कार्य समर्पण और भक्ति है, माया का कार्य बाधा डालना।” यह वाक्य भक्ति मार्ग का मूल सिद्धांत बन गया –“दूसरे का कितना हो, अपना कम न रुकने पाए।”
सत्य का उद्घाटन
जब एक संत ने भिखारिन से सच्चाई पूछी, तो उसने कहा “कल्याण सिंह की पत्नी ने मुझे स्वर्ण मुद्राएं दीं और यह झूठ बोलने भेजा।”
तब पूरी सभा में क्षोभ फैल गया। क्रोध से भरे कल्याण सिंह को जब गदाधर भट्ट जी ने रोका, तो समझाया “हमें अपने प्रभु के मार्ग पर स्थिर रहना है।”
सच्चे भक्त की पहचान संकट में होती है जब आलोचना हो, झूठे आरोप लगें, तब भी प्रेम, शांति और भक्ति से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहना ही सच्चा धर्म है।
“जो हरि नाम में रंगा हो, उसे कोई माया नहीं डिगा सकती।”
“लक्ष्य रखो इसी जन्म में भागवत साक्षात्कार!”
यह कथा हमें सिखाती है कि भक्ति के मार्ग में केवल प्रेम और समर्पण चाहिए, न कि प्रमाण या बाहरी पुष्टि। झूठ कितनी भी ऊंची आवाज़ में बोले, सत्य अंततः प्रकट होकर उजास फैला ही देता है।
अगर आपको यह कथा अच्छी लगी हो तो सखुबाई जी की कथा जरूर पढ़ें।





Leave a Reply